आमने-सामने आए 2 विमान, 400 यात्रियों की बची जान
Primary tabs

आमने-सामने आए 2 विमान, 400 यात्रियों की बची जान
अहमदाबाद : अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब रन-वे पर 2 विमान आमने-सामने आ गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों विमानों में कुल मिलाकर करीब 400 यात्री सवार थे। सूत्रों के अनुसार स्पाइस जेट की उडान संख्या एसजी 15 को एटीसी ने उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी। इस विमान की उड़ान अहमदाबाद से दुबई निर्धरित थी और जब विमान उड़ान भरने के लिए रन-वे पर पूरी रफ्तार पर था तो एटीसी कन्ट्रोलर ने देखा कि रन-वे के बीचोंबीच इंडिगो का एक विमान खड़ाहै।
एटीसी ने तुरंत इसकी जानकारी स्पाइस जेट के पायलट को दी जिसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को आपस में टकराने से बचा लिया। दोनों एयरलाइन्सों ने अब तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि स्पाइस जेट के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है। जबकि इंडिगो के प्रवक्ता ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो के विमान को एटीसी ने रन-वे क्लियर करने के लिए पहले ही निर्देश दे दिया था लेकिन किसी कारणवश इंडिगो का विमान घटना के समय रन-वे पर ही खड़ा था।
Dr. Thomas Müller-Lupp | |
Phone: +49 431 5353-424 | |
ppi Media GmbH Deliusstr. 10 | 24114 Kiel | |
www.ppimedia.de | |
Head Office:Hindenburgstr. 49, 22297 Hamburg Directors:Dr. Hauke Berndt, Markus Feldenkirchen,Jan Kasten, Dr. Jens Silligmueller Registered: District Court of Hamburg, HRB 84308 VAT no.: DE 811136645 | |
- Log in to post comments
- 207 reads