फूड ट्रेंड 2019
Primary tabs

फूड ट्रेंड 2019
फूड ट्रेंड 2018 / भारतीयों की पहली पसंद इंडियन डिशेज और हेल्दी ड्रिंक्स, स्विग्गी और उबर ईट्स ने जारी की रिपोर्ट
लाइफस्टाइल डेस्क. 2018 में खाने के प्रति लोगों का बढ़ता लगाव ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों और स्टार्टअप के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इस साल लोगों ने कौन-कौन से फूड ऑनलाइन ऑर्डर किए, इसकी लिस्ट फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी और उबर ईट्स ने जारी की है। यह ट्रेंड पिछले 6 महीने में लोगों की डिमांड के आधार पर तैयार किया गया है। सबसे खास बात है कि लोगों ने हेल्दी ड्रिंक्स और भारतीय व्यंजनों को सबसे ज्यादा ऑर्डर किया है।
फूड डिलीवरी ट्रेंड 2018 से जुड़ी खास बातें
इंडियन कुजीन की डिमांड सबसे ज्यादा
उबर ईट्स के मुताबिक, पिछले छह महीनों में भारतीय व्यंजन विदेशों में भी पसंद किए गए। भारत में हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में लोगों की पहली पसंद भारतीय व्यंजन रहे। इसके बाद लोगों ने अमेरिकन और चाइनीज डिशेज को पसंद किया। उबर ईट्स इंडिया के हेड दीपक रेड्डी के अनुसार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों ने भारतीय व्यंजनों को अधिक तवज्जो दी है। उनकी डिमांड काफी बढ़ी हैं।
बड़े शहरों में फ्रूट जूस के ऑर्डर अधिक
स्विग्गी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर सबसे ज्यादा लोगों ने हेल्दी फूड पसंद किया। यह आंकड़ा दिसंबर 2017 से नवंबर 2018 का है। भारत के बड़े शहरों में तरबूज, मौसमी, अनानास और संतरे का जूस की डिमांड बढ़ी है। सॉफ्ट ड्रिंक के मुकाबले दिन में फ्रूट जूस पांच बार पीया गया। वहीं अहमदाबाद, चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में लोगों ने रोस्टेड चिकन और फ्रूट सैलेड ऑर्डर किया।
सबसे ज्यादा वेजिटेरियन फूड के ऑर्डर अहमदाबाद से
स्टडी के मुताबिक, अब लोग वीकेंड पर भी कैलोरी को लेकर काफी जागरूक हुए हैं, ऐसे मौकों पर उन्होंने लो-कैलोरी फूड ऑर्डर किया। स्विग्गी के अनुसार, 2017 के मुकाबले 2018 में लोगों शाकाहार खाना अधिक पसंद किया। 2018 में 62 फीसदी ऑर्डर शाकाहारी खाने के लिए थे। सबसे ज्यादा वेजिटेरियन फूड के ऑर्डर अहमदाबाद से किए गए और सबसे ज्यादा नाॅन वेज फूड बेंगलुरु के लोगों ने मंगाए।
त्योहार में ट्रेडिशनल फूड का क्रेज
स्विग्गीकेमुताबिक, 2018 मेंआमदिनोंकेमुकाबलेत्योहारोंमेंलोगोंनेअधिकखानाऑर्डरकिया।दुर्गापूजाकेमौकेपरमिष्ठीऔरकलाकंदऑर्डरकियावहींईदकेमौकेपरबटरचिकन, हैदराबादीबिरयानीऔरहलीमकीडिमांडअधिकरही।गणेशचतुर्थीकेमौकेपरलड्डुओंकीडिमांडमें 400 गुनाइजाफाहुआऔरहोलीमें 10 गुनागुजियाअधिकऑर्डरकीगईं।
- Log in to post comments
- 1239 reads